होंठो की खामोशी लिखू
या आँखों के सवाल लिखू
या इस कोरे कागज़ पे बस एक तेरा नाम लिखू
गीत लिखू मिलन के
या जुदाई के राग लिखू
बिखरे हुए सुरों मे
कैसे कोई नया साज़ लिखू
मैं इस उदास मन से
अकेले खाली पन से
कैसे कोई नयी शुरुवात लिखू
चाँद की शोकियो की बात करू
या रात के सन्नाटे मे दब जाने वाली सिसकी की आवाज़ लिखू
इस दिल के है लाखों सवाल
किस किस के जवाब लिखू
इस जिस्म की प्यास लिखू
या इस मन के एहसास लिखू
कैसे चंद शब्दों मे ,मैं अपना हाल लिखू ......
No comments:
Post a Comment